भभुआ, सितम्बर 25 -- Bhabua News: जिगिना आश्रम के पास सड़क पर बेहोश देख पुलिस लेकर आई अस्पताल प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर किया रेफर, चंदौली अस्पताल में इलाज (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चांद-धरौली पथ में जिगिना आश्रम के सामने गुरुवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में वृद्ध दंपती घायल हो गये। वह चैनपुर के असम कोटि से दर्शन कर लूना बाइक से अपने घर लौट रहे थे। घायलों में यूपी के चन्दौली जिला के सोगाई गांव निवासी नूर मोहम्मद और उनकी पत्नी हसीना बेगम शामिल हैं। घायलों ने बताया कि उन्हें मालवाहक वाहन ने धक्का मारा है, जिससे वह घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद घायल दंपती को चोट लगने के कारण सड़क पर बेहोश पड़े थे।

दुर्घटना के बाद की कार्रवाई उस रास्ते से आ रही चांद थाना की डायल 112 वैन की पुलिस द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म...