भभुआ, जुलाई 28 -- Bhabua News: (पेज तीन) भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के देनवा गांव में उधार दिए गए 50 हजार रुपया मांगने पर दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों में निशा देवी व उसके पति सुनील प्रसाद देनवां निवासी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। उक्त मामले में निशा देवी ने मारपीट करने वाले अपने ही गांव के बाल कुंवर बिंद सहित आधा दर्जन लोगों पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. यह भी पढ़ें- Bhabua News: शराब सेवन मामले में पांच लोग पकड़ाएदुर्घटनाएँ भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में चार महिला सहित 10 लोग घायल हो गए। घायलों में भभुआ वार्ड आठ के अभय सिंह, अभिजीत रमन, भीतरीबांध की देवासी देवी, वार्ड एक के नरेन्द्र कुमार, सिलौटा के अमृत कुमार, हसरेव लोहद...