भभुआ, जुलाई 7 -- Bhabua News: (पेज तीन) भभुआ। शहर के अखलासपुर उदासी देवी हाई स्कूल के पास मारपीट कर वाहन का शीशा तोड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में सोनहन थाना क्षेत्र के ईटाढ़ी गांव के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले में भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव निवासी सुदर्शन सिंह के पुत्र बलदेव सिंह ने शिकायत की थी।

भूमि विवाद में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज भभुआ। थाना क्षेत्र के बारे गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बारे गांव निवासी देवानंद सिंह ने बताया कि भूमि विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। लेकिन, विपक्ष द्वारा उसपर कुछ किया जा रहा था। विरोध करने पर पांच-सात लोगों ने मारपीट करते हुए सेने की अंगुठी, 10 हजार रुपए भी ...