Bhabua News: मां दुर्गा के जेवर चोरी में 20 संदिग्ध पकड़ाए
भभुआ, सितम्बर 25 -- Bhabua News: भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने शहर के वार्ड 24 स्थित दक्षिण मुहल्ला से मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा से आभूषण चोरी करने के मामले में 20 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में गए पुलिस अफसर व जवानों ने शहर के विभिन्न वार्डों में छापेमारी कर 20 संदिग्ध लोगो को हिरासत में लिया।
चोरी के मामले में गिरफ्तारी हालांकि इस मामले में शहर के वार्ड 22 निवासी सोनू अंसारी व वार्ड 17 निवासी राजा राम को पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। इनके पास से मंदिर से चोरी गई मांगटीका की लरी बरामद हुई है। इस मामले में सदर थाना में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। पुलिस संभावित आरोपितों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। हि.प्र.
महिलाओं का सम्मान कामकाजी महिलाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.