भभुआ, सितम्बर 24 -- Bhabua News: शेष आभूषण की बरामदगी के लिए और गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी सीसीटीवी कैमरे का खंगाला जा रहा फुटेज, जल्द गिरफ्तार का किया दावा (पेज चार) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के वार्ड 24 स्थित मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा पर पहनाये गये करीब 15 लाख के आभूषण की चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से मांगटिका के सोने की लरी बरामद किया गया हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भभुआ शहर के मंदिर से मां दुर्गा के 15 लाख के आभूषण की चोरी गिरफ्तारी की प्रक्रिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गयी छापेमारी के दौरान शहर के वार्ड 17 के राजा राम व वार्ड 22 के सोनू अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। नगर थाने पुलिस द्वारा मां...