भभुआ, अक्टूबर 29 -- Bhabua News: प्राचार्य और सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए निकलेगा विज्ञापन अनुदान वितरण, अंकेक्षण और छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने पर सहमति (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर पहल तेज हो गई है। गुरुवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महाविद्यालय की शासी निकाय की बैठक हुई। भभुआ विधायक भरत बिंद की मौजूदगी में वित्तीय पारदर्शिता, शिक्षक नियुक्ति और छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में आठ सितंबर को हुई पिछली बैठक के निर्णयों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालयों में तैनात होंगे आईटी और एकाउंट अफसर शैक्षणिक सत्र 2015-18 की अनुदान राशि...