भभुआ, जुलाई 15 -- Bhabua News: शहर के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में 'बायोग्राफी बुक रीडिंग चैलेंज' शुरू पुस्तक अध्ययन के साथ समूह चर्चा, प्रस्तुतीकरण और मौखिक परीक्षा भी होगी 10 दिन तक विद्यालय में चलेगा अभियान (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की सोच को मजबूत करने के उद्देश्य से भभुआ शहर के वार्ड 18 स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में 'बायोग्राफी बुक रीडिंग चैलेंज' की बुधवार से शुरुआत की गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: महापुरुषों की जीवनी पढ़कर प्रेरणा लेंगी छात्राएंउद्देश्य विद्यालय के शिक्षक एवं जिला तकनीकी अनुसमर्थन समूह के सदस्य सुमित कुमार के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस अभियान में कक्षा सात एवं आठ की छात्राएं देश और दुनिया के महान वैज्ञानिकों, स्वतंत्रता सेनानिय...