भभुआ, अगस्त 5 -- Bhabua News: अधौरा के लोहदी करर विद्यालय के बच्चों को भूत के डर नहीं भेज रहे थे पढ़ने जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई ने छात्र व अभिभावकों को दी कई अहम जानकारी (संपादित) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अधौरा प्रखंड के उस लोहदी करर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के अभिभावकों को बुधवार को जागरूक किया, जो भूत-प्रेत के डर से अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल नहीं भेज रहे हैं।

अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई की टीम करर गांव पहुंची और अंधविश्वास के खिलाफ समाज को जागरूक करने और शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने वाले एक सकारात्मक सामाजिक अभियान को शुरू किया। मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक सुधार की दिशा में काम करने वाली संस्था का यह प्रयास अंधविश्वास को दूर कर वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर केंद्रित था। जिला मानसिक स्वास्थ्य इ...