भभुआ, अगस्त 31 -- Bhabua News: खनांव में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में कथावाचक ने कही कई गांवों के महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल होकर ले रहे हैं आनंद (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के खनांव में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा के दौरान सोमवार को काफी महिला-पुरुष भक्तों ने भाग लिया।

कथा का महत्व वृंदावन के कथावाचक आचार्य उमेश जी महाराज ने बताया कि भगवान की कथा और धार्मिक आयोजन मनुष्य के समर्थ का विषय नहीं है, यह श्रद्धा और विश्वास का विषय है, जो भगवान की जीव पर अभिषेक कृपा होती है। भगवान श्री कृष्ण जन्म के मंगलमय चरित्र का श्रवण कराते हुए बताया कि भगवान के जन्म और विवाह का जो उत्सव अपने घर में मनता है, उसके जीवन में मंगल ही मंगल होता है। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा से राष्ट्र का कल्याण तभी होगा...