भभुआ, अक्टूबर 18 -- Bhabua News: भभुआ से शराब के नशे में पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार भभुआ। भभुआ थाने की पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर शराब के नशे में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में नगर थाना क्षेत्र के दरौली निवासी अशोक राम, भभुआ शहर के वार्ड 15 निवासी लक्ष्मण कुमार, कमलेश कुमार, नरोतापुर के जय विक्रांत कुमार व दुमदुम के मकलू राम शामिल हैं। इनकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। हि.प्र. कैप्शन- भभुआ से नशे की हालत में गिरफ्तार किए जाने के बाद रविवार को सदर अस्पताल में आरोपितों की मेडिकल जांच कराने लेकर आई पुलिस।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...