भभुआ, अक्टूबर 24 -- Bhabua News: भभुआ से नशे की हालत में आरोपित गिरफ्तार भभुआ। सोनहन थाने की पुलिस ने नशे की हालत में एक आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव निवासी बाबूलाल राम है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोनहन मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चल रहा था। इसी दौरान वह व्यक्ति नशे में आते दिखा। उसके मुंह से दुर्गंध आ रही थी। मेडिकल जांच कराने पर शराब पीने की पुष्टि होने पर उसे न्यायालय में पेश किया गया। कैप्शन- भभुआ के सोनहन थाना क्षेत्र के भगवानपुर के गोबरछ निवासी को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को मेडिकल जांच कराने लेकर सदर अस्पताल आई पुलिस।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...