Bhabua News: भभुआ शहर में ई रिक्शा पलटने से दो लोग घायल
भभुआ, अक्टूबर 24 -- Bhabua News: भभुआ शहर में ई रिक्शा पलटने से दो लोग घायल भभुआ। शहर के जगजीवन स्टेडियम के पास कुत्ता से बचने के दौरान एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसपर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भभुआ थाना क्षेत्र के परपातीपुर गांव निवासी श्री सिंह की 60 वर्षीया पत्नी तारा देवी एवं ई रिक्शा चालक दुर्गावती थाना क्षेत्र के छांव गांव निवासी रंगबहादुर पांडेय के 25 वर्षीय पुत्र मनु पांडेय शामिल हैं। घायल चालक ने बताया कि पटेल चौक से एकता चौक के लिए सवारी लेकर जा रहा था। तभी सामने से एक कुत्ता आ गया। उससे बचने में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। कैप्शन- भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम के पास ई रिक्शा पलटने के बाद शनिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.