भभुआ, अक्टूबर 24 -- भाजपा की बैठक और आगामी कार्यक्रम Bhabua News: भभुआ में लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ कार्यक्रम 15 दिन चलेगा भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई बैठक भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा पार्टी कार्यालय में शनिवार को बैठक की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय व संचालन जिला महामंत्री संतोष कुमार ने किया। मुख्य अतिथि पार्टी के शाहाबाद के सह प्रभारी व प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ कार्यक्रम 5 नवंबर से प्रारंभ होकर 15 दिनों तक चलेगा। वर्तमान में विपक्ष द्वारा जो अराजकता फैलायी जा रही हैं, इनके द्वारा नॉरेटिव चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह सत्ता पाने के लिए ...