भभुआ, अक्टूबर 24 -- मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां Bhabua News: भभुआ में मुख्यमंत्री कल संत सम्मेलन में भाग लेंगे, प्रशासन अलर्ट महायज्ञ की पूर्णाहुती के दिन सोमवार को जीयर स्वामी महाराज से लेंगे आशीर्वाद डीएम-एसपी ने यज्ञ स्थल पर हेलीपैड निर्माण, सड़क मरम्मत, सुरक्षा का लिया जायजा भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के परसियां गांव में जीवर स्वामी महाराज के सानिध्य में चल रहे 251 कुंडीय चातुर्मास महायज्ञ के समापन पर 26 अक्तूबर को आयोजित संत सम्मेलन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाग लेंगे। यज्ञ में पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री जीयर स्वामी महराज का आशीर्वाद लेंगे। वह संत सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है और आवश्यक तैयारियों में जुट गया है। डीएम ने कहा कि संभावित कार्यक्रम है। अभी लिखित नहीं आया ह...