भभुआ, सितम्बर 25 -- Bhabua News: भभुआ में मां दुर्गा के जेवर चोरी में 20 संदिग्ध पकड़ाए, दो को जेल भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने शहर के वार्ड 24 स्थित दक्षिण मुहल्ला से मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा से आभूषण चोरी करने के मामले में 20 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में गए पुलिस अफसर व जवानों ने शहर के विभिन्न वार्डों में छापेमारी कर 20 संदिग्ध लोगो को हिरासत में लिया। हालांकि इस मामले में शहर के वार्ड 22 निवासी सोनू अंसारी व वार्ड 17 निवासी राजा राम को पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मां दुर्गा के जेवर चोरी में 20 संदिग्ध पकड़ाए इनके पास से मंदिर से चोरी गई मांगटीका की लरी बरामद हुई है। इस मामले में सदर थाना में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। पुल...