भभुआ, सितम्बर 29 -- Bhabua News: भभुआ में बोलेरो ने ई रिक्शा को मारा धक्का, युवती घायल भभुआ। पूरब पोखरा बस स्टैंड के पास बोलेरो ने ई रिक्शा में धक्का मार दिया, जिससे ई रिक्शा सवार युवती घायल हो गई। घायल 17 वर्षीया पूनम मौर्या सोनहन थाना क्षेत्र के अमाढ़ी गांव निवासी टॉस कुमार मौर्या की बेटी है। वह भभुआ से ई रिक्शा पर सवार होकर अपने गांव जा रही थी। इसी दौरान पूरब पोखरा बस स्टैंड के पास बोलेरो ने धक्का मार दिया। उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसे भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। कैप्शन- भभुआ में हुई सड़क दुर्घटना के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल में घायल युवती का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मंत्री के निर्देश पर सड़क की मरम्मत हुई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...