भभुआ, अक्टूबर 13 -- हत्या मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन Bhabua News: भभुआ में नशीले पदार्थ के विवाद में साथी की कर दी थी हत्या युवक की चाकू मार हत्या मामले का किया उद्भेदन, चार आरोपित पकड़ाए मुख्य बदमाश सहित दो आरोपित गिरफ्तार, दो विधि-विरूद्ध बालक निरूद्ध भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में सरेशाम 11 अक्तूबर को नशीले पदार्थ के विवाद में रंजय कुमार उर्फ धनजी की हत्या की गई थी। इस कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू का बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों में अखिलेश कुमार उर्फ भंटु भभुआ शहर के वार्ड 20 निवासी शिवपरसन प्रसाद का पुत्र है। दूसरा मुख्य आरोपित कृष्णा पटेल वार्ड 21 निवासी अमरीश सिंह का पुत्र है। दो विधि-विरूद्ध बालक को नगर थाना पुलिस ने निरूद्ध किया है। गि...