भभुआ, नवम्बर 5 -- Bhabua News: भभुआ में दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल भभुआ। बेतरी गांव के पास दो बाइक की टक्कर में दो युवक गिरकर घायल हो गये। घायलों में चैनपुर थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के 22 वर्षीय पुत्र मंाजीत कुमार तथा उपेंद्र पटेल के 21 वर्षीय पुत्र विपुल पटेल शामिल हैं। दोनों मुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कैप्शन- भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी गांव के पास दो बाइक की टक्कर के बाद गुरुवार को सदर अस्पताल में घायल युवक का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...