Bhabua News: भभुआ में ट्रैक्टर के धक्का से युवक घायल, दो गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त
भभुआ, अक्टूबर 10 -- Bhabua News: भभुआ में ट्रैक्टर के धक्का से युवक घायल, दो गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त भभुआ। थाना क्षेत्र के परसियां गांव के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक में धक्का मार दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक सहित दो को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को जब्त किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिड़खिली गांव निवासी मल्लू मुसहर के पुत्र उमेश कुमार एवं चेहरियां गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश राम के पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं। बाइक चालक सेमरिया गांव निवासी नथुनी बिंद के पुत्र मिट्ठु बिंद घायल हुआ है। डायल 112 वैन की पुलिस द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। वह बाइक से मजदूरी करने जा रहा था। कैप्शन- भभुआ थाना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.