भभुआ, अक्टूबर 8 -- Bhabua News: भभुआ में आपसी विवाद में मारपीट में तीन घायल, इलाज जारी भभुआ। सदर थाना क्षेत्र के नरोत्तापुर गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच गुरुवार को हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गये। घायलों में भभुआ थाना क्षेत्र के नरोत्तापुर गांव निवासी गंगा कुमारी, कालपती देवी एवं सूरज कुमार शामिल हैं। घायल सूरज कुमार ने बताया कि पूर्व से चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक द्वारा भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों ने गार्ड पर मारपीट का आरोप लगा किया हंगामा कैप्शन- भभुआ के नरोत्तापुर...