भभुआ, सितम्बर 22 -- Bhabua News: भभुआ में आपसी विवाद में दो भाइयों में हुई मारपीट भभुआ। शहर के वार्ड चार में आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई, जिससे दो लोग घायल हो गये। घायलों में भभुआ वार्ड 4 निवासी झुन्नू केवट के 30 वर्षीय पुत्र छांगुर कुमार एवं दूसरे पक्ष के मजनू कुमार की पत्नी रमावती देवी शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद में छांगुर कुमार ने अपनी भाभी रमावती देवी को मारपीट कर दिए थे। इसी बात को लेकर बड़े भाई मजनू कुमार ने अपने छोटे भाई के साथ मारपीट की। कैप्शन- भभुआ शहर के वार्ड चार में मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल में घायल का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...