भभुआ, अगस्त 28 -- Bhabua News: जोड़ रामपुर। प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों तक हुई बारिश के बाद बेलांव-भभुआ मुख्य पथ पर ब्लॉक मोड़ के पास जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रखंड का मुख्य बाजार और प्रखंड मुख्यालय बेलांव में है। यहां विभिन्न विभागों के दफ्तर, बैंक, थाना, अस्पताल आदि हैं। ग्रामीण क्षेत्र से लोग बाजार में खरीदारी करने तथा अन्य प्रतिष्ठानों में अपने काम से आते हैं। लेकिन, मुख्य पथ पर जलजमाव होने से इन्हें गंतव्य स्थानों को जाने और वहां से लौटने में परेशानी हो रही है। ऐसी समस्या पांडेयपुर, बहेरी, नौहट्टा, करमचट थाना के बगल में भी देखी जा रही है। जलनिकासी का मुकम्मल प्रबंध नहीं होने और सड़क के दोनों हिस्सों के ऊंचा रहने से वर्षा का पानी सड़क पर जमा हो जा रहा है। सड़क और नाली की बनावट में तालमेल नहीं होने तथा नाली की सफाई नहीं कराए जाने...