भभुआ, अक्टूबर 8 -- Bhabua News: भभुआ पुलिस ने रुइयां से मारपीट के दो आरोपितों को किया गिरफ्तार भभुआ। स्थानीय थाने की पुलिस ने रुइयां गांव से मारपीट के दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में भभुआ थाना क्षेत्र के रुइया गांव निवासी सूरज बिंद के पुत्र मनीष बिंद एवं रामसूरत बिंद के पुत्र कालीचरण बिंद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रूइयां गांव में पूर्व में दो पक्षों के बीच में मारपीट हुई थी। जहां दूसरे पक्ष के द्वारा आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों ने गार्ड पर मारपीट का आरोप लगा किया हंगामा दोनों पर कानूनी कार्रवाई करने के बाद मेडिकल ...