भभुआ, सितम्बर 27 -- Bhabua News: पेज चार की खबर भगवानपुर-रामपुर नक्सलाइट पथ का अब तक नहीं हुआ चौड़ीकरण सड़क से आने जाने वाले वाहन चालको व राहगीरो को हो रही आवागमन में परेशानी सड़क का कुछ हिस्सा निर्माण और मरम्मत के अभाव में जर्जर स्थिति भगवानपुर, एक संवाददाता।

सड़क की स्थिति भगवानपुर और रामपुर प्रखंड को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण भगवानपुर-रामपुर नक्सलाइट सड़क का अब तक पीडब्ल्यूडी में रूपांतरण कर चौड़ीकरण नहीं किया जा सका है। सड़क के समुचित विकास और एक छोर से दूसरे छोर तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क का कुछ हिस्सा निर्माण और मरम्मत के अभाव में जर्जर स्थिति में है। वहीं, कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण वाहनों के आवागमन में भी परेशानी होती ह...