भभुआ, अक्टूबर 27 -- भगवानपुर में श्री जियर स्वामी जी महाराज का आगमन Bhabua News: स्वामी जी का आशीर्वचन प्राप्त करने के लिए जुटे थे काफी श्रद्धालु मां मुंडेश्वरी धाम में की पूजा-अर्चना, माता रानी से की मंगलकामना (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के भगवानपुर गांव में मंगलवार को पहली बार श्री जीयर स्वामी जी महाराज पहुंचे। उनके आगमन को लेकर ग्रामीणों में सुबह से उत्सुकता बनी हुई थी। उनके दर्शन और आशीर्वचन प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। परसिया में चातुर्मास महायज्ञ के समापन के बाद वह भगवानपुर गांव पहुंचे। यहां हाई स्कूल परिसर स्थित महादेव मंदिर में उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को प्रवचन के माध्यम से धर्म, सत्य-असत्य तथा सनातन धर्म के महत्व के बारे में बताया। उनके आशीर्वचन ...