भभुआ, अक्टूबर 25 -- Bhabua News: पेज पांच की लीड खबर बोलेरो की टक्कर से दालमोट कारोबारी की मौत, मचा कोहराम भतौनी गांव के पुरब सायकिल से देवहलियां जाने के दौरान हुआ हादसा रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा भभुआ रामगढ़, एक संवाददाता। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़-देवहलियां पथ पर भतौनी गांव के पूरब बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार 55 वर्षीय ललन कुशवाहा की मौत हो गई। मृतक भतौनी गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक ललन कुशवाहा दालमोट कारोबार से जुड़े थे। वे दालमोट बनाकर स्थानीय मार्केट में सप्लाई करते थे। बताया गया कि रविवार को वह साइकिल से देवहलियां मार्केट में ऑर्डर लेने जा रहे थे, तभी भतौनी के...