भभुआ, अक्टूबर 28 -- Bhabua News: मनरेगा पीओ से तालाब निर्माण और पौधरोपण की रिपोर्ट मांगी गई प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम प्रताप सिंह और अंशु सिंह ने की। बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकिता शेखर ने किया। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह गोलू सहित अन्य सदस्य और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मियों ने भाग लिया। समिति के सदस्य मुन्ना पटेल ने बताया कि बैठक में भाग नहीं लेने वाले अंचलाधिकारी और मनरेगा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही मनरेगा विभाग द्वारा प्रखंड में किए गए पौधरोपण ...