भभुआ, जुलाई 26 -- Bhabua News: पेज चार की खबर बेलांव बाजार पथ के दोनों ओर पुन: हुआ अतिक्रमण रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड का मुख्य बाजार बेलांव है। जहां स्थानीय प्रखंड के अलावा भभुआ,कुदरा प्रखंड के लोग भी जरूरी के समान की खरीदारी करने आते हैं। पथ के दोनों ओर अतिक्रमण कर ठेला, गुमटी, सब्जी,चाय नाश्ता सहित कई प्रकार के दुकान लगता है। ऐसे में वाहन से बाजार करने आयें लोग अपने साधन को जहां तहां खड़ी कर देते हैं। ऐसे में यहां शाम को अक्सर वाहनों के आवागमन के दौरान जाम लगता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सीओ अनु कुमारी ने दो माह पूर्व अतिक्रमण वाद चला कर सरकार के भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया था। अब पुन: अतिक्रमणकारियों ने पथ के दोनों ओर अतिक्रमण कर दुकान लगाते हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कभी भी गिर सकता हैं कब्रिस्तान की सुरक्षा दीवारपानी ...