भभुआ, सितम्बर 2 -- Bhabua News: सरस्वती विद्या निकेतन बालिका विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी महिला थाना का नंबर देकर कहा, किसी भी परेशानी में तुरंत करें संपर्क, तत्काल मिलेगी मदद (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के सरस्वती विद्या निकेतन राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को पुलिस दीदी की टीम द्वारा छात्राओं से संवाद कर उन्हें जागरूक किया और किसी भी परेशानी मदद लेने के लिए प्रेरित किया।

छात्राओं से संवाद पुलिस दीदी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार के कार्यालय में पहुंचीं। उन्होंने उन्हें बताया कि छात्राओं से संवाद करने, उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देने तथा उनके मन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने आई हैं। प्रधानाध्यापक के साथ पुलिस दीदी की टीम विभिन्न कक्षाओं में पहुंची और छात्राओं से आत्मीय माहौल मे...