भभुआ, जुलाई 5 -- Bhabua News: पेज चार की खबर बीजों से हरियाली की नई उम्मीद, 20 हजार सीड बॉल बनाकर पहाड़ों और बंजर जमीन को देंगे जीवन मानसून में शुरू हुई अनूठी मुहिम, ग्रामीण युवाओं और विद्यार्थियों को जोड़कर चलेगा अभियान नीम, पीपल, जामुन, शीशम समेत कई प्रजातियों के बीज संग्रह में जुटे पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार भभुआ, नगर संवाददाता। मानसून की दस्तक के साथ कैमूर जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बार फिर अनूठी पहल शुरू हो गई है।

परियोजना का उद्देश्य पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार इस वर्ष भी बड़े स्तर पर सीड बॉल तैयार करने की मुहिम में जुट गए हैं। उनका लक्ष्य 20 हजार सीड बॉल बनाकर जिले के पहाड़ी, पथरीले और बंजर क्षेत्रों को हरियाली से आच्छादित करना है। इसके लिए वे इन दिनों नीम, पीपल, जामुन, शीशम, कचनार, गुलमोहर, अमलतास, सीरीश, खैरा और कनेर सह...