भभुआ, सितम्बर 30 -- Bhabua News: (पेज चार सिंगल) रामपुर। स्थानीय बीआरसी में बुधवार को प्रखंड स्तरीय चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एक दर्जन प्राथमिक व मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। प्राथमिक विद्यालय चमरियांव की कक्षा 5 की सोनी कुमारी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुनाव की कक्षा 4 के छात्र मयंक सिंह ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता के विजेता मध्य विद्यालय स्तर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुड़री की कक्षा 8 के आयुष कुमार व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पसाई की कक्षा 8 की सोनाली कुमारी विजेता बनी। इन विजेताओं को बीडीओ सह प्रभारी बीईओ ऋतु रंजन कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया गया। निर्णायक मंडल में अबरिश कुमार, अजय कुमार, आषुतोष कुमार मौर्य, अजीत कुमार थे। इस प्रतियोगिता में काफी छात्र-छात्राओं की भागीदारी देखी गयी।...