भभुआ, नवम्बर 5 -- Bhabua News: शहर में पटाखा बिक्री के लिए सात लोगों को दिया गया है लाइसेंस एक लाइसेंस पर एक दुकान चलाने की अनुमति, फायर ब्रिगेड अलर्ट (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। दीपावली के दौरान शहर में पटाखों की बिक्री को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री करने वालों पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों को भी नियमों का पालन करते हुए पटाखे बेचने होंगे। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने संबंधित पदाधिकारियों को निगरानी करने का निर्देश दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन की ओर से भभुआ शहर में पटाखा बिक्री के लिए कुल सात लोगों को लाइसेंस जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ध्वन...