भभुआ, नवम्बर 17 -- Bhabua News: धान काटने के दौरान बधार में हुआ हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल अचेतावस्था में परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, चिकित्सक ने किया मृत घोषित (पेज तीन) मोहनियां, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के इदिलपुर गांव में बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका 46 वर्षीया निर्मला देवी मोहनियां थाना क्षेत्र के इदिलपुर निवासी हीरा यादव की पत्नी थी। वह घर से धान काटने के लिए गांव के लिए बधार में गई थीं। इसी दौरान वह बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में अचेतावस्था में अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की पुष्टि होते ही परिजन अस्पताल परिसर में ही दहाड़ मारकर रोने लग...