भभुआ, अक्टूबर 14 -- Bhabua News: बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास एवं विधिक अधिकारों की समीक्षा की गयी सुरक्षित संस्थान, दत्तक ग्रहण संस्थान, वृहद आश्रय गृह में सुविधा देखी (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उच्च न्यायालय के आदेश और डीजे दीपक भटनागर के निर्देश पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव डॉ. शैल व जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक ने विभिन्न बाल संस्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जिले में संचालित बाल देखरेख संस्थानों, सुरक्षित गृहों एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित बच्चों की सुरक्षा, देखभाल, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुनर्वास, विधिक सहायता तथा उनके समग्र कल्याण के लिए उपलब्ध व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार का निर्देश दिया।

सुरक्षित संस्थान और दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षणसुरक्षित संस्थान के...