भभुआ, अक्टूबर 11 -- बालिका आश्रय गृह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम Bhabua News: पेज तीन की खबर बालिका आश्रय गृह में कानुनी अधिकारों की दी गयी जानकारी बालिकाओं ने जागरूकता सत्र में रुचि दिखाते हुए अपनी जिज्ञासाओं को भी साझा किया जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर द्वारा जागरुकता कार्यक्रम किया गया आयोजित भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कैमूर (भभुआ) के तत्वावधान में रविवार को बालिका आश्रय गृह, दादर में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित योजनाओं, विशेष रूप से बालिका दिवस के उपलक्ष्य में असाधारण कार्य करने वाली बालिकाओं के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित करने तथा समाज में उनके सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के र...