भभुआ, जुलाई 2 -- Bhabua News: श्रम विभाग की टीम रामपुर प्रखंड के बाजार में नहीं चला रही अभियान पढ़ाई करने की उम्र में बच्चों से काम लेकर भविष्य बना रहे अंधकारमय (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न बाजारों में विभिन्न तरह की दुकानों, होटलों, चाय-पान की गुमटियों, गैराज तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर नाबालिग बच्चों से काम कराए जा रहे हैं। सुबह से देर शाम तक बच्चों को ग्राहकों की सेवा, बर्तन साफ करने, सामान ढोने तथा अन्य कार्य करते देखा जा रहा है। लेकिन, श्रम विभाग कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है।

बाल श्रम के परिणाम एक होटल में काम कर रहे बच्चे ने बताया कि उसके पिता नहीं हैं। मां बीमार हैं। छोटे भाई-बहन हैं। सरकार से राशन मिल जाता है। उनकी परवरिश के लिए उसे पढ़ाई छोड़ काम करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि...