भभुआ, अक्टूबर 25 -- भभुआ जिले की प्रमुख घटनाएं Bhabua News: पेज तीन की खबर बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराई,चालक की हुई मौत सुरहा घाटी में साइकिल सवार को बचाने के दौरान हुई घटना सदर अस्पताल में नगर थाना पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सुरहा घाटी में साइकिल सवार को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई,जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। घटना रविवार को लगभग 3 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक मृतक बाइक चालक की पहचान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कोइंदी गांव निवासी श्री भगवान सिंह के 26 वर्षीय पुत्र अर्जुन सिंह बताया जाता है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि बाइक चालक अपने गांव से बाइक पर सवार होकर बखारी देवी के लिए जा रहा था। तभी सुरहा घाटी में स...