भभुआ, जुलाई 20 -- Bhabua News: समस्या का समाधान के लिए खरेंदा व अमांव के जनप्रतिनिधियों संग होगी बैठक बोले बीडीओ, जलजमाव की समस्या दोनों पंचायतों की सीमा से जुड़ी है (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की अमांव पंचायत के बरली गांव की मुख्य गली में जलजमाव की सूचना मिलने पर नवपदस्थापित बीडीओ रितु रंजन ने सोमवार को स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि बरली गांव में जलजमाव की समस्या गंभीर है। जिस स्थान पर पानी जमा हो रहा है, वह अमांव और खरेंदा पंचायत की सीमा से जुड़ा हुआ है। ऐसे में जलनिकासी का समाधान दोनों पंचायतों के समन्वय से ही संभव है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की समस्या अमांव पंचायत क्षेत्र के बरली में है। जबकि इस ...