भभुआ, नवम्बर 7 -- विद्यालयों में पर्वों की झांकियां Bhabua News: दीपों की जगमगाहट से लेकर छठ के अर्घ्य तक दिखी आस्था और परंपरा की अनूठी छंटा सरकारी विद्यालयों में अवकाश से पहले सजीं पर्वों की झांकियां, शुद्धता व पर्यावरण संरक्षण हो भभुआ, नगर संवाददाता। कहीं मिट्टी के दीपों की सुनहरी रोशनी थी, तो कहीं रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजी भारतीय संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर। कहीं मां लक्ष्मी की आराधना का उल्लास दिखा तो कहीं भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते छठ व्रतियों की अटूट आस्था। बच्चों की मासूम कल्पनाओं और नन्हे हाथों से सजी इन झांकियों ने शनिवार को जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर छह नवंबर को आयोजित विशेष गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा...