भभुआ, अक्टूबर 26 -- महायज्ञ में फ्रांसीसी शोधकर्ता का सात दिन का अध्ययन Bhabua News: शोधकर्ता हर्व बिलेरोट ने महायज्ञ में सात दिनों तक शोध एवं डाकुमेंटेशन किया भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे बिलेरोट संयुक्त राष्ट्रसंघ से भी जुड़े हैं (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। वैदिक यज्ञों के व्यापक प्रभावों पर पिछले चार दशकों से अध्ययन कर रहे फ्रांसीसी आध्यात्मिक शोधकर्ता हर्व बिलेरोट ने महायज्ञ में भाग लेकर सात दिनों तक शोध एवं डाकुमेंटेशन किया। जीयर स्वामी जी और श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ से अत्यंत प्रभावित बिलेरोट श्री श्री रविशंकर और करुणामयी अम्मा के शिष्य हैं और वर्ष 1987 से भारत से जुड़े हैं। उनके मित्र वेदमंदिर वाराणसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य शिवपूजन शास्त्री जी ने बताया कि बिलेरोट ने ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयागराज, वाराणसी एवं दक्षिण भा...