भभुआ, अक्टूबर 23 -- Bhabua News: दुमदुम के पंचायत भवन की उत्तर दिशा में बत्तख व मछली फॉर्म है सदर थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की कानूनी कार्रवाई (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव के एक फार्म से 21 अक्तूबर की रात 80 बत्तख की चोरी कर ली गई। पीड़ित अधिवक्ता दुमदुम निवासी महेंद्र सिंह नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमा में आवेदक ने कहा है कि उन्होंने अपनी कृषि भूमि में तालाब खुदवाकर मछली और बत्तख पालन का व्यवसाय करते हैं। उनका फार्म दुमदुम पंचायत भवन के उत्तर ओर है। उन्होंने लिखा है कि 21 अक्तूबर की रात करीब दो बजे वह अपने फार्म की निगरानी करने पहुंचे। उन्होंने देखा कि फार्म से 80 बत्तख गायब हैं। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन बत्तखों के बारे में कुछ पता नहीं चला। ...