भभुआ, जुलाई 3 -- Bhabua News: सड़क में गड्ढा, जलजमाव व कीचड़ से हुए हादसे में चालक घायल

सड़क दुर्घटना का विवरण दस साल पहले बनी सड़क से चार प्रखंडों की यात्रा करते हैं यात्री रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के कुड़ारी गांव की मुख्य सड़क पर शुक्रवार को फर्नीचर लदा ऑटो पलट गया, जिसमें चालक को हल्की चोट लगी और सामान को भी नुकसान पहुंचा। घायल चालक कुश कुमार रामपुर प्रखंड के जलालपुर का निवासी है। उसने बताया कि वह कुदरा बाजार से लकड़ी का सामान व अन्य चीजें लेकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान सड़क में उभरे गड्ढो, जलजमाव व कीचड़ के बीच ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों शेखर उपाध्याय, नंदलाल बिंद, भुलेन्द्र शर्मा, जुम्मन अंसारी ने बताया कि यह सड़क दस साल पहले बनी थी। लेकिन, उसके बाद इसकी मरम्मत नहीं की जा सकी। करीब एक किमी. की दूरी में सड़क खराब हो गई है। ...