भभुआ, अक्टूबर 27 -- गुणवत्ता पर सवाल के बाद नाले का पुनर्निर्माण Bhabua News: शहर के वार्ड 25 में 15.72 लाख की योजना के नाले की गुणवत्ता पर उठे सवाल स्थानीय लोगों के विरोध के बाद हरकत में आए अफसरों ने पुनर्निर्माण का दिया निर्देश (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 25 में प्राक्कलन के विपरीत नाला निर्माण कराए जाने की शिकायत पर नगर परिषद ने जांच कर उसे तोड़वाकर दुबारा निर्माण कराने का निर्देश संवेदक को दिया। मजदूरों द्वारा नाला तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने करीब 70 फीट निर्मित नाले को तोड़कर निर्धारित मानकों के अनुसार दोबारा बनाने का निर्देश दिया है। मंगलवार को स्थानीय लोगों के विरोध के बाद अधिकारियों ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि मुन्ना तिवारी के घर से ददरा रोड स्थित काली मंदिर ...