भभुआ, अक्टूबर 27 -- एनएच-19 पर ट्रक टक्कर में चालक की मौत Bhabua News: टक्कर के बाद ट्रॉली से खिसककर केबिन तक पहुंच गया पाइप का ढेर कड़ी मशक्कत के बाद केबिन से निकाला जा सका चालक का शव (पेज तीन) मोहनियां, एक संवाददाता। दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुसौली ग्रिड के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की जान चली गई। मृतक की पहचान गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी वृजनांदन पासवान का पुत्र राजेश पासवान के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, जीटी रोड पर पुसौली के पास एनएच-19 पर एक ट्रक पहले से खड़ा था। इसी दौरान वाराणसी की ओर जा रहा पाइप लदा ट्रक पीछे से उसमें जोरदार धक्का मार दिया, जिससे ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और पीछे लदी पाइप खिसककर केबिन तक पहुंच गयी। इससे चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके ...