भभुआ, अक्टूबर 11 -- पुसौली और जमुआव का मुकाबला बराबरी पर Bhabua News: युवा पेज की खबर पुसौली और जमुआंव के बीच रोमांचक मुकाबला बराबरी पर छूटा दोनों टीमों ने दागे एक-एक गोल, खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने बजाईं तालियां दिव्यांशु ने पुसौली को दिलाई बढ़त, कृष्णा गुप्ता ने जमुआव को बराबरी पर पहुंचाया भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के जगजीवन स्टेडियम में रविवार को जिला फुटबॉल सुपर लीग चैंपियनशिप 2026 के तहत महाशक्ति फुटबॉल क्लब, पुसौली और विनिंग्स फुटबॉल क्लब, जमुआव के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर दमदार खेल दिखाया और एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर रहीं। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल, तेज पास और गोल करने के लिए किए गए शानदार ...