भभुआ, अक्टूबर 29 -- शराब और वारंटियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई Bhabua News: (पेज पांच) कुदरा। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में शराबियों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने सात लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। कुदरा अस्पताल में मेडिकल जांच कराने पर शराब पीने की पुष्टि होने पर उन्हें गुरुवार को न्यायालय में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अभियान में गिरफ्तार आरोपितों में कुदरा निवासी सुधाकर कुमार पिता मनोज कुमार, बिट्टू कुमार पिता अर्जुन कुमार, अभिमन्यु कुमार पिता लाल बाबू खरवार, मतबरपुर गांव के दिनेश चौधरी पिता लाल बहादुर चौधरी, आसिफ अली पिता इस्लाम अली, रोहतास जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र के खैरा निवासी धनंजय सिंह पिता बुधराम सिंह, सासाराम निवासी उमेश कुमार पिता राम बहादुर सिंह शामिल हैं। पुलिस ने दो वारंटी को किया ...