भभुआ, सितम्बर 3 -- Bhabua News: (पेज तीन) भभुआ। फाइनंसर बताकर एक युवक से पैसा मांगने और नहीं देने पर उसकी बाइक लेकर जाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में भगवानपुर गांव निवासी रामायण राम के 22 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार, शिववचन चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र रोहित पटेल और जल्लू शर्मा के 23 वर्षीय पुत्र अक्षय शर्मा शामिल है। पुलिस ने बताया कि भगवानपुर थाना क्ष्ेत्र के जलइबार निवासी अरुण सिंह का 32 वर्षीय पुत्र अभिजीत कुमार सिंह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसे उक्त युवकों ने रोका और खुद को फाइनांसर बताकर उससे पैसों की मांग की। अभिजीत ने उनसे परिचय पत्र दिखाने कहा। लेकिन, अभिजीत ने उनसे उनका परिचय पत्र मांगा। फिर तीनों उसकी बाइक लेकर जाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। अभिजीत के आवेद...