भभुआ, सितम्बर 11 -- Bhabua News: (पेज चार) भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में टोड़ी गांव के शिवपरसन यादव, मानिकपुर के आनंद कुमार, रामगढ़ के कमलेश कुमार सिंह, और भगवानपुर के गोरख मुसहार शामिल हैं। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

महिला गिरफ्तार भगवानपुर। पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार फूलकुमारी देवी मसही निवासी रमेंद्र राम की पत्नी है। थानाध्यक्ष चन्द्र शेखर शर्मा ने अध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार महिला पर शराब को लेकर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप है। गिरफ्तार महिला और उसके पति के खिलाफ भगवानपुर थाने में प...