भभुआ, जुलाई 5 -- Bhabua News: पेज चार की खबर पानी टंकी बनी शोभा की वस्तु, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर में लाखों रुपए की लागत से निर्मित पानी टंकी केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गई हैं। पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई इस टंकी से नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आज भी शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना हैं कि पानी टंकी बनने के बाद कुछ दिनों तक ही जलापूर्ति हुई, लेकिन बाद में मोटर में तकनीकी खराबी होने के कई माह से योजना बंद हो गई। कई स्थानों पर टंकी और पाइपलाइन जर्जर होती जा रही है, जबकि विभाग की ओर से मरम्मत की कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। मजबूरी में लोग चापाकल या अन्य स्रोतों से पानी लाने को...