भभुआ, जुलाई 21 -- Bhabua News: पहाड़ी पर मिले जावा व शराब नष्ट किया भगवानपुर। थाना क्षेत्र की रामगढ़ पहाड़ी पर उत्पाद विभाग की पुलिस ने 7800 किलो जावा व 30 लीटर चुलाई शराब बरामद कर विनष्ट कर दिया। ड्रोन प्रभारी जयप्रकाश राय ने बताया कि उनके नेतृत्व में ड्रोन पायलट शुभम कुमार ने अन्य सहयोगी के साथ रामगढ़ पहाड़ी में ड्रोन से तलाशी अभियान चलाया गया। एक जगह से भारी मात्रा में जावा महुआ व चुलाई शराब मिली। अभी छापेमारी की जा रही है। कैप्शन- भगवानपुर की रामगढ़ पहाड़ी पर मंगलवार को ड्रोन कैमरा से पता कर बरामद देसी शराब के साथ जावा महुआ को नष्ट करती उत्पाद विभाग की पुलिस।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...